मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Earthquake: शामली में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, पढ़ें

इंडिया वॉइस

उत्तर प्रदेश के शामली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूंकप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

शेयर करें

Earthquake: उत्तर प्रदेश के शामली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूंकप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

 

रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं।

इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं।

इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली थी। वहां भी लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस किए थे। इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था।

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की वजह से नेपाल में कुछ घर भी तबाह हो गए हैं। हालांकि किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि बाजुरा जिले में 3 घर ढहे हैं।

शेयर करें