Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा के इशारे पर सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही ईडीः दिलीप पांडे

भाजपा के इशारे पर सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही ईडीः दिलीप पांडे

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को ईडी पर गंभीर आरोप लगाए। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा के इशारे पर ईडी सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही है। इसलिए ईडी ने कोर्ट को बिना जानकारी दिए दो बार सांसद संजय सिंह को अज्ञात जगह पर ले जाने की कोशिश की। भाजपा और ईडी को इसका जवाब देना चाहिए।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्लीआम आदमी पार्टी ने बुधवार को ईडी पर गंभीर आरोप लगाए। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा के इशारे पर ईडी सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही है। इसलिए ईडी ने कोर्ट को बिना जानकारी दिए दो बार सांसद संजय सिंह को अज्ञात जगह पर ले जाने की कोशिश की। भाजपा और ईडी को इसका जवाब देना चाहिए।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि मंगलवार को कोर्ट में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पेशी के दौरान जो सच उजागर हुआ है, उससे भारतीय जनता पार्टी की घटिया राजनीति और प्रतिशोध की भावना का पर्दा फार्श हो गया है।

कोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि ईडी भारतीय जमता पार्टी के इशारे पर सासंद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही है। यह एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब ईडी और बीजेपी दोनों को देना चाहिए। भाजपा और ईडी दोनों मिल कर ऐसा षड़यंत्र रच रहे हैं, जिसमें सांसद संजय सिंह को जान का खतरा हो।

10 घंटे की रेड के बाद भी नहीं मिला कोई सबूत

विधायक ने कहा कि 10 घंटे रेड मारने के बाद भी सबूत के नाम पर जब कागज का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, तब भी ईडी से ये बात निकलकर आई कि उनको किसी ने ऊपर से आदेश दिया है। ईडी के ऊपर वो कौन आदमी बैठा हुआ है जो बेखौफ और ईमानदार संजय सिंह से इतना डरा हुआ है कि उनकी आधारविहीन गिरफ्तारी और जान से मारने की साजिश रची जा रही है।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब अगर ईडी और भाजपा अलग-अलग दे तो तस्वीर साफ हो जाएगी। साथ ही हमें यह भी समझना पड़ेगा कि भाजपा जब आम आदमी पार्टी के सांसदों को खरीद नहीं पाई, उन्हें तोड़ नहीं पाई और जब जेल में बंद कर दिया, तब भी उनके हौसले पस्त नहीं हुए तो अब उन्हें मरवाने की साजिश की जा रही है।

विधायक ने कहा -संजय सिंह के परिवार को दी जा रही मानसिक प्रताड़ना 

आप नेता दिलीप पांडे ने बताया कि संजय सिंह के परिवार के लोगों को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। दुर्भाग्यपूर्ण क्षण है कि जहां ढेले भर का सुबूत न मिलने के बावजूद इस देश की सबसे निडर आवाज को भाजपा ने अपनी अहंकार की राजनीति और बदले की भावना के ग्रसित होकर कैद में रखा है, जो 2024 में भाजपा की हार के डर को उजागर करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com