मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

लगातार दूसरी बार मिला हेमंत सोरेन को Ed का नोटिस, 14 अगस्त को बुलाया Ed कार्यालय

Rakesh

ईडी का पैगाम। सीएम सोरने के द्वार पर क्या पहुंचा झारखंड की सियासत एक बार फिर से हिलौरे मारने लगी। जी ईडी का बुलावा आया है सीएम सोरेन को।

cm soren
शेयर करें

रांची। ईडी का पैगाम। सीएम सोरने के द्वार पर क्या पहुंचा झारखंड की सियासत एक बार फिर से हिलौरे मारने लगी। जी ईडी का बुलावा आया है सीएम सोरेन को। अब ईडी के भेजे गए सीएम हेमंत को समन सियासत का नया फसाना लिख रहे हैं। इडी के दूसरी बार के समन पर बीजेपी-JMM में आरोप –प्रत्योरप की सियासत तेज हो गई है।

लगातार दूसरी बार हेमंत सोरेन को Ed का नोटिस समन मिला हैं। हेमंत सोरेन को ईडी ने 14 अगस्त को Ed कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। साफ है कि मनी लांड्रिग और जमीन घोटाले की चल रही जांच में ईडी की इस कार्रवाई पर सियासी एक्शन होना ही था।

जेएमएम के आरोपों के तीर केंद्र में बैठी मोदी सरकार पर बरस रहे हैं। याद किजिए पिछली बार सीएम हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जब अपने दफ्तर बुलाया था. तब 17 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन से करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई थी। उस दिन हेमंत सोरेन अपने भाई बसंत सोरेन के साथ दोपहर करीब 12 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे थे।

टैग: ED politics
शेयर करें