1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आप सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

आप सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

दिल्ली में कई स्थानों पर ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में आप सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे। उनके दोनों PA और ड्राइवर के घर पर छापेमारी की गई।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में कई स्थानों पर ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में आप सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे। उनके दोनों PA और ड्राइवर के घर पर छापेमारी की गई।

पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम

आप नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके दो सहयोगियों के परिसरों पर ईडी छापेमारी कर रही है। चार-पांच स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापेमारी की गई है। मामला अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण एवं कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद ईडी ने भी पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी और सीबीआई का आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के तहत शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए गुटबंदी की गई और कुछ कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

कर्मचारियों पर किया जा रहा है जुल्मः आप सांसद संजय 

जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि, आप ने इन आरोपों का खंडन किया है। आप सांसद संजय ने कहा कि मेरा कुछ नहीं कर पाए तो कर्मचारियों पर जुल्म किया जा रहा है।

पढ़ें :- EVM को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन; पेपर बैलेट की मांग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com