मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

ईडी की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ के सियासी महकमे में खलबली

Rajni

छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों ईडी की कार्रवाई को लेकर घमासान मचा हुआ है।

ed
शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों ईडी की कार्रवाई को लेकर घमासान मचा हुआ है। दरअसल ईडी द्वारा कथित शराब घोटाले पर की गई कार्रवाई ने सियासी महकमे में खलबली मचा दी है। साथ ही प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। बघेल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया की चुनाव को प्रभावित करने के लिए ईडी को भेजा गया है।

बता दें कि ईडी ने कथित शराब घोटाले को लेकर छापेमारी की कार्रवाई की थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता और रायपुर महापौर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है।

चुनाव को प्रभावित करने के लिए ईडी का उपयोग

उनका कहना है कि दो हजार करोड़ की शराब घोटाले की बात तथाकथित, मनगढ़ंत , मिथ्या है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए ईडी को छत्तीसगढ़ भेजा गया है। ईडी की कार्यवाही में क्या मिला, कितना मिला, को सार्वजनिक क्यों नहीं करती है।

इधर बीजेपी इस कथित शराब घोटाले के मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाने पर अमादा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। साव का कहना है की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को बदलकर घोटालों का छत्तीसगढ़ नाम दिया जाना चाहिए।

शेयर करें