मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिवस आज,आवास पर लगा बधाई देने वालों का ताता

जयपुर: राजस्थान के शिक्षा और पंचायत राज मंत्री श्री मदन दिलावर का आज जन्मदिवस है. श्री मदन दिलावर को बधाई देने के लिए उनके आवास पर समर्थकों और कारकर्ताओ का सुबह से ही ताता लगा हुआ है.

शेयर करें

जयपुर

मंत्री मदन दिलावर ने आज सुबह अपने जयपुर स्थित निवास पर सबसे पहले पहले गौ माता और बछड़े की पूजा की, अपने निवास 18,सिविल लाइंस पर काम करने वाले स्वच्छकार दंपत्ति का सम्मान किया और वस्त्र भेंट किए.

इस के बाद मंत्री अपने परिवारजनों के साथ गोविंद देव जी मंदिर पहुंच कर भगवान का सपत्नीक पूजन आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर श्री दिलावर के जेष्ठ पुत्र दीपक दिलावर,पवन दिलावर,पुत्री श्रीमती डॉक्टर अनुपमा चंदेल,दामाद डॉक्टर राहुल चंदेल व परिवार जन एवं इष्ट मित्र उपस्थित थे. दिलावर ने दिन मे अपने निवास पर हवन कर अपने इष्ट देव का पूजन भी किया.

शेयर करें