मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः फिट इंडिया मिशन का असर, कुंडी तालाब पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Rakesh

मोदी सरकार के फिट इंडिया मिशन को लेकर प्रदेश में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जनता के लिए बनाए गए पार्कों को सुंदर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही हैं। इसी कड़ी में जगाधरी के कुंडी तालाब पार्क का सौंदर्यीकरण कर इसे नया रूप दिया जाएगा।

fit india mission
शेयर करें

यमुनानगर। मोदी सरकार के फिट इंडिया मिशन को लेकर प्रदेश में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जनता के लिए बनाए गए पार्कों को सुंदर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही हैं। इसी कड़ी में जगाधरी के कुंडी तालाब पार्क का सौंदर्यीकरण कर इसे नया रूप दिया जाएगा।

इसके लिए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने निवर्तमान मेयर मदन चौहान और नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा और कई अधिकारियों के साथ कुंडी तालाब पार्क का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री ने पूरे पार्क में पैदल घूमकर पार्क की हर व्यवस्था की गहनता से जांच की। उन्होंने निगम अधिकारियों को पार्क का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।

पार्क का दौरा करने के बाद मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि जगाधरी शहरवासियों के लिए कुंडी तालाब पार्क बनाया गया है। अब इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क की दीवारों को पेंट किया जाए। स्ट्रीट लाइट बेहतर हो। फव्वारे लगाए जाएं। दीवारों पर समाज को अच्छा संदेश देने संबंधित स्लोगन लिखे जाएं। पार्क में उगे घास की कटिंग कराएं।

ओपन जिम को व्यवस्थित रखने के निर्देश

कहा कि ओपन जिम को व्यवस्थित रखा जाए। पार्क में शरारतीतत्व पौधों, ओपन जिम उपकरणों, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था बनाए रखने व अन्य सुविधाओं को नुकसान न पहुंचा सके, इसलिए यहां पर कर्मचारी तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया संदेश को लेकर हर नागरिक व्यायाम, सैर, योग व अभ्यास कर अपने शरीर को स्वस्थ रखें। इसके लिए हर पार्क को सुंदर बनाया जा रहा है।  हर पार्क में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं ताकि हर शहरवासी यहां अभ्यास कर अपने शरीर को स्वस्थ व फिट बनाए रखें।

टैग: BJP haryana
शेयर करें