Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra : एकनाथ शिंदे का शिवसेना से अब कोई संबंध नहीं, संजय राऊत का बड़ा बयान, कहा- मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश

Maharashtra : एकनाथ शिंदे का शिवसेना से अब कोई संबंध नहीं, संजय राऊत का बड़ा बयान, कहा- मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश

सांसद राऊत ने बताया कि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुलाया था और 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बारे में राउत ने कहा कि मेरे पास गुवाहाटी जाने का विकल्प भी था, लेकिन मैंने ईडी की जांच का सामना किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 02 जुलाई। शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने शनिवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश रची गई है। इसी वजह से एकनाथ शिंदे को उकसाकर शिवसेना में सुनियोजित तरीके से बगावत करवाई गई और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार गिराई गई। इसी कड़ी में बीजेपी की मदद से एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और उनके साथ मौजूद बागी विधायकों का शिवसेना से अब कोई संबंध नहीं है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र के मंदिर में जबरन घुसे मुस्लिम लोग हुआ बवाल

महाराष्ट्र से मुंबई अलग नहीं होगी- राऊत

राऊत ने कहा कि सुनियोजित तरीके से शिंदे गुट को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। शिंदे गुट इसे महसूस कर रहा है। इसी वजह से उनकी तरफ से बार-बार बताने की कोशिश की जा रही है कि वो शिवसैनिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई पर कब्जा करने के लिए एकनाथ शिंदे के कंधे पर बंदूक रख दी गई है, लेकिन शिवसेना इस साजिश को समझ रही है, इसलिए महाराष्ट्र से मुंबई अलग करने का प्रयास सफल नहीं होने देगी। मुंबई बहुत ही संघर्ष के बाद महाराष्ट्र को मिली है।

गुवाहाटी जाने के बजाय मैंने ED का सामना किया- राऊत

सांसद राऊत ने बताया कि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुलाया था और 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बारे में राउत ने कहा कि मेरे पास गुवाहाटी जाने का विकल्प भी था, लेकिन मैंने ईडी की जांच का सामना किया। अगर सच्चाई आपके पक्ष में है तो डरने की कोई बात नहीं है। राऊत ने आरोप लगाया कि ईडी का डर दिखाकर शिवसेना को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बालासाहेब ठाकरे का कहना था कि किसी भी विपरीत स्थिति का सामना निडर होकर करना चाहिए। इसलिए हम ईडी से डरेंगे नहीं, सामना करेंगे।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में हुआ बड़ा हादसा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com