1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार मेहरबानः बुजुर्ग महिलाएं मुफ्त में रोडवेज बस में कर सकेंगी यात्राएं

योगी सरकार मेहरबानः बुजुर्ग महिलाएं मुफ्त में रोडवेज बस में कर सकेंगी यात्राएं

योगी सरकार महिलाओं पर विशेष मेहरबान है। बुजुर्ग महिलाओं पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े। दूर रह रहे अपने सगे-संबंधियों तक कम खर्च में पहुंच सकें। इसके लिए योगी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को सौगात दी है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार महिलाओं पर विशेष मेहरबान है। बुजुर्ग महिलाओं पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े। दूर रह रहे अपने सगे-संबंधियों तक कम खर्च में पहुंच सकें। इसके लिए योगी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को सौगात दी है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

गुरुवार को अनुपूरक बजट में निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में योगी सरकार का पूरा फोकस आधी आबादी के वोट बैंक को साधने पर है। मालूम हो कि प्रदेश में लंबे समय से बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा की मांग की जा रही थी।

बरेली, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, देवरिया, संभल, जौनपुर, चित्रकूट और चंदौली में बनेगा रोडवेज कार्यालय भवन

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। अनुपूरक बजट में बरेली, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, देवरिया, संभल, जौनपुर, चित्रकूट और चंदौली में सारथी हॉल सहित रोडवेज कार्यालय भवन बनाने के लिए अनुपूरक बजट में मंजूरी दी गई है।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com