1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ ने गंगोलीहाट विधानासभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

रक्षा मंत्री राजनाथ ने गंगोलीहाट विधानासभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

उत्तराखंड में गंगोलीहाट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ जिले में फकीर राम टमटा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गंगोलीहाट, 08 फरवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार फकीर राम टमटा पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की।

पढ़ें :- 2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

इस दौरान राजनाथ सिंह ने गंगोलीहाट के जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेंशन के साथ ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साहसिक फैसले के बारे में भी जनता को बताया। साथ ही उन्होंने राज्य की धामी सरकार के द्वारा देहरादून सैनिकों के सम्मान के लिए बनाये जा रहे सैन्य थाम के बारे जिक्र करते हुए लोगो से कहा कि राज्य और केंद्र सरकार सैनिकों के सम्मान के लिए दृढ़ संकल्प है।

इससे पूर्व गंगोलीहाट पहुंचने पर रक्षा मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com