मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

हैदराबाद के नुमाइश ग्राउंड में इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, चपेट में आई कई गाड़ियां, तीन कारें बुरी तरह से जलकर खाक

इंडिया वॉइस

Car Bike News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक आग लगने की खबर सामने आई है,हैदराबाद के स्थाई नुमाइश ग्राउंड की पार्किंग में इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लगने से देखते ही देखते आग काफी तेजी से फैली और इसकी चपेट में कम से कम 5 और गाड़ियां आ गई,इस आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई.

शेयर करें

Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक आग लगने की खबर सामने आई है,हैदराबाद के स्थाई नुमाइश ग्राउंड की पार्किंग में इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते आग काफी तेजी से फैली और इसकी चपेट में कम से कम 5 और गाड़ियां आ गई,इस आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई.

इस भयंकर आग लगने की घटना में 5 अन्य कारें भी आग की चपेट में आ गई और इनमें से 3 कारें बुरी तरह से जलकर खाक हो गईं. वहीं, अन्य गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा.मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी और उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह घटना हैदराबाद के नुमाइश मैदान की पार्किंग में हुई. जिस गाड़ी में आग लगने के चलते यह पूरी घटना हुई वह जल कर खाक हो गई.

इस बारे में जो जानकारी अभी तक सामने आई है उसके मुताबिक एक इलेक्ट्रिक कार नुमाइश मैदान की पार्किंग में खड़ी थी और इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते उसमें आग लग गई. आबिद्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बी प्रसाद राव ने जानकारी दी कि ये हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ लगता है और अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई.

पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बी प्रसाद राव ने कहा कि आगजनी की इस घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. राव ने बताया कि इलेक्ट्रिक कार में सबसे पहले आग लगी. जिसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना में कुल 6 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.

शेयर करें