मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

यूपीः फतेहपुर में डीसीएम में लदी 30 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी, पंजाब से बिहार ले जायी जा रही थी शराब  

Rakesh

यूपी के फतेहपुर जिले में पंजाब के लुधियाना से बिहार ले जाई जा रही 553 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी डीसीएम को एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो व ललौली पुलिस ने खतौली से पकड़ लिया है।

accused arrest
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में पंजाब के लुधियाना से बिहार ले जाई जा रही 553 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी डीसीएम को एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो व ललौली पुलिस ने खतौली से पकड़ लिया है। साथ ही वाहन स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक डीसीएम में लदी पेटियों में शराब भरी थी, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। ज्योतिबाफुले नगर जिले के बसंत विहार गजरौला निवासी डीसीएम मालिक ड्राइवर और क्लीनर के साथ लुधियाना से इम्पीरियल ब्लू अंग्रजी शराब की 553 पेटियां डीसीएम में लादकर जयपुर होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बांदा वाया बिहार जा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रयागराज व ललौली थाना पुलिस ने बांदा-टांडा हाइवे पर खतौली के पास पहुंचकर डीसीएम को रोका तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस टीम ने पीछा कर डीसीएम को कुछ ही दूरी पर एक होटल के पास रोककर तलाशी ली।

इस दौरान पुलिस को डीसीएम से 553 पेटी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने बताया कि डीसीएम में 30 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। डीसीएम मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टैग: bihar punjab
शेयर करें