मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
उत्तर प्रदेश

यूपी में श्रद्धा जैसा केस: दूसरे से शादी करने पर पूर्व प्रेमी ने महिला के किए 6 टुकड़े, गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

यादव का कथित तौर पर पीड़िता के साथ संबंध था, जिसने इस साल की शुरुआत में किसी और से शादी कर ली थी। 9 नवंबर को यादव आराधना को अपनी बाइक पर एक मंदिर ले गया और अपने चचेरे भाई की मदद से उसकी हत्या कर दी

शेयर करें

Delhi-style murder in UP: दिल्ली में जघन्य श्रद्धा हत्याकांड के बाद यूपी में भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ जहां पूर्व प्रेमी ने महिला की हत्या कर उसके 6 टुकड़े कर दिए फिर पॉलिथीन में पैक कर कुएं में फेका। यह मामला यूपी के आजमगढ़ का है. जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या की क्योंकि उसने उसके अलावा किसी और शादी कर ली. लेकिन आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव के 6 टुकड़े भी किए. पुलिस के अनुसार घटना 15 नवंबर की है. पुलिस ने इस मामले में मृतक लड़की के शव को भी गांव के ही कुएं से निकाल कर कब्जे में ले लिया है. आरोपी युवक की पहचान प्रिंस यादव के रूप में की गई है.

आपको बता दें कि, इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया है. हालांकि, बाद में पुलिस जब आरोपी को मृतक लड़की के सिर की तलाश के लिए घटनास्थल पर ले गई तो आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की का नाम अराधना है. आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अराधना की हत्या करने के लिए आरोपी प्रिंस ने अपने अभिभावक समेत कई रिश्तेदार की मदद भी ली है. अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने अराधना की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने प्रिंस की जगह किसी और शादी की.

पुलिस के अनुसार अनुराधा आजमगढ़ जिले के इशाकपुर गांव की रहने वाली थी. पुलिस की जांच में पता चला है कि अराधना और आरोपी प्रिंस पहले रिलेशन में थे. लेकिन इसी साल अराधना की किसी और से शादी हो गई थी. जिस बात से प्रिंस गुस्से में था. कुछ दिन पहले प्रिंस यादव अराधना को अपनी बाइक पर लेकर एक मंदिर गया था. अराधना जैसे ही प्रिंस के साथ मंदिर पहुंची तो वहां पहले से ही प्रिंस का इंतजार कर रहे उसके रिश्तेदार सर्वेश ने पहले अराधना का गला दबाया और बाद में पास के गन्ने के खेत में ले जाकर उसके शव के 6 टुकड़े किए. इसके बाद उन्होंने शव के टुकड़ों को एक पॉली बैग में भरा और पास के एक नहर में फेंक आए. हालांकि, उन्होंने अराधना के सिर को कुछ आगे जाकर एक तालाब में फेंक दिया.

टैग: uttar pradesh
शेयर करें