मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

केरल के एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान धमाका, एक की मौत, 36 घायल, अमित शाह ने सीएम से बात कर लिया हालात का जायजा

Rakesh

केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान कन्वेंशन सेंटर में भीषण ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं। पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक दो और ब्लास्ट हुए। घटना की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी की टीमें केरल पहुंच गई हैं।

Explosion during prayer meeting in Ernakulam
शेयर करें

एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान कन्वेंशन सेंटर में भीषण ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं। पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक दो और ब्लास्ट हुए। घटना की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी की टीमें केरल पहुंच गई हैं।

केरल के डीजीपी डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा कि रविवार सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक IED उपकरण है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। एर्नाकुलम के कलेक्टर के मुताबिक, घटना में 36 लोग घायल हुए हैं।

प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे

उन्होंने कहा कि 10 लोगों को गंभीर रूप से जलने के बाद कलामसेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोग 50 फीसदी से ज्यादा जल गए हैं। रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात की और बम विस्फोट के बाद राज्य के हालात पर चर्चा की।

शाह ने एनआईए और एनएसजी की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर जाने और मामले में जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।  केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने घटना पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इस घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

टैग: amit shah
शेयर करें