Maharashtra/Raigarh news:महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है,महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा हाइवे पर पुल के नीचे बिजली के सर्किट और एक घड़ी से जुड़ी जिलेटिन की छड़ों के कई गुच्छे मिलने से हड़कंप मच गया, यह घटना गुरुवार शाम कि है,रायगढ़ में भोगवती नदी के पास बड़े पैमाने पर जिलेटिन की छड़ें पाई गई है,इस घटना से लोगों में खलबली मच गई है,
सावधानी बरतने के लिए एक तरफ के रास्ते बंद कर दिये गए है,पुलिस कि टिम सूचना मिलते ही मौके पे पहुंच कर तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जिलेटिन की छड़ों को नदी से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया,बता दें कि नदी में जिलेटिन की छड़ें मिलने की घटना इसलिए भी काफी गंभीर है, क्योंकि मुंबई में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है,देर रात तक नदी में पुलिस विभाग की टीम छानबीन करती रही. हालांकि, ये छड़ें कहां से और कैसे आई हैं, इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
अधिकारी की मानें तो यह एक विस्फोटक उपकरण की तरह लग रहा था, लेकिन अभी इसका पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस, राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और नवी मुंबई से एक बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं. अधिकारी ने कहा कि इलाके में व्यापक तलाशी ली गई और आगे की जांच जारी है.
गौरतलब है कि रायगढ़ में जिलेटिन की छड़ें मिलने की यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि आतंकवादी ड्रोन या फिर छोटे एयरक्राफ्ट की मदद से मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं और फिर वीवीआईपी को भी निशाना बना सकते हैं. यही वजह है कि 12 दिसंबर तक मुंबई में ड्रोन से लेकर प्राइवेट प्लेन के उड़ान पर पाबंदी है.
PROMOTED CONTENT