Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में पोस्टमार्टम के दौरान शव से निकाल ली आंखें, दो डॉक्टरों को भेजा जेल

बदायूं में पोस्टमार्टम के दौरान शव से निकाल ली आंखें, दो डॉक्टरों को भेजा जेल

यूपी के बदायूं जिले के पोस्टमार्टम हाउस से आंखें निकालने के प्रकरण में डॉक्टर आरिफ और डाक्टर उवैस को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों डाक्टरों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि थाना मुजरिया क्षेत्र के रसूला गांव में विवाहिता की दहेज की खातिर ससुरालियों ने हत्या कर दी थी।

By Rakesh 

Updated Date

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले के पोस्टमार्टम हाउस से आंखें निकालने के प्रकरण में डॉक्टर आरिफ और डाक्टर उवैस को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों डाक्टरों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि थाना मुजरिया क्षेत्र के रसूला गांव में विवाहिता की दहेज की खातिर ससुरालियों ने हत्या कर दी थी।

पढ़ें :- दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जब मायके पक्ष के लोग विवाहिता के शव को अलापुर थानाक्षेत्र के कुतरई गांव अपने घर लेकर पहुंचे तो देखा कि उसकी दोनों आंखें गायब थी। जिस पर परिजनों ने जिलाधिकारी मनोज कुमार से इसकी शिकायत की। शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी बैठाकर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया।

जब डाक्टरों के पैनल ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया तो दोनों आंखें गायब थीं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com