मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड से एक बुरी खबर आ रही है. मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का हार्ट अटैर पड़ने से मौत हो गई है. नितिन मनमोहन ने कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया है.

शेयर करें

Nitin Manmohan Passes Away : बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करने वाले मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. नितिन मनमोहन को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली.

नितिन मनमोहन को आया था हार्ट अटैक

खबरों की मानें तो नितिन मनमोहन को 3 दिसंबर की शाम दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में ज्यादा सुधार नहीं था. तब से उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया था. हालाकि कुछ दिन पहले हालत में सुधार देखा गया था और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही थी. अब उनके निधन के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा है.

नितिन मनमोहन ने दी एक से बढ़कर एक फिल्में

नितिन मनमोहन ने अपनी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मे दी. उन्होंने लाडला, यमला पगला दीवाना, बोल राधा बोल, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस, चल मेरे भाई, नई पड़ोसन, बागी, ईना मीना डीका, टैंगो चार्ली, दिल मांगे मोर समेत कई फिल्मे दी.

टीवी सीरियल में भी किया काम

बतौर एक्टर नितिन ने टीवी सीरियल भारत के शहीद में चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले किया था. नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं. मनमोहन को ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

शेयर करें