1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में झोपड़ी में आग लगने से किसान की मौत, परिजनों में मातम

मैनपुरी में झोपड़ी में आग लगने से किसान की मौत, परिजनों में मातम

यूपी के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के किशन लाल पुत्र नाथूराम अपने खेत पर आलू की फसल की रखवाली कर रहे थे। झोपड़ी में खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। शुक्रवार रात तकरीबन 8:00 बजे अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई।

By Rakesh 

Updated Date

मैनपुरीयूपी के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के किशन लाल पुत्र नाथूराम अपने खेत पर आलू की फसल की रखवाली कर रहे थे। झोपड़ी में खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। शुक्रवार रात तकरीबन 8:00 बजे अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

यह देख गांव वाले और परिवार के लोग भागकर झोपड़ी की आग बुझाने पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। किशन लाल की झोपड़ी के अंदर जलने से ही मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच पर आग पर काबू पाया। घटना से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com