हिसार। हरियाणा के हिसार से आए किसानों ने संसद भवन का भ्रमण किया और उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति निवास पर डॉ. धनखड़ से हिसार के किसान मिले।
इस मौके पर हरियाणा की महिला किसानों ने लोकगीत सुनाया – “जगदीप धनखड़ ने फोन करया था जल्दी आइयो संसद में… आई मैं क्यूंकर आऊं, मेरा ससुरा रोज लड़े सै”। “छोरा-छोरी में कोई फर्क नहीं बचा है, बल्कि छोरी थोड़ी ज्यादा आगे पहुंच गई हैं”। हरियाणा के अखाड़े गुरुकुल जैसे हैं, अखाड़े जाने वाले बच्चों में ड्रग्स जैसी कोई बुरी आदत नहीं आती है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानों से अपील की कि वे गांव में भाईचारा बढ़ाते हुए मिलजुल कर रहें।