मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

खेत में पानी लगाने के विवाद में पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या

HO BUREAU

यूपी के गाजियाबाद जिले में खेत से घर लौट रहे पिता और दो बेटों को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि हमलावरों ने पिता और उसके दो बेटों को गोली मार दी।

firing
firing
शेयर करें

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में खेत से घर लौट रहे पिता और दो बेटों को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि हमलावरों ने पिता और उसके दो बेटों को गोली मार दी।

जिससे पिता और एक पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को देखते हुए आसपास के थानों की फ़ोर्स गांव में लगा दी गई है। जिससे शांति-व्यवस्था बनी रहे।

शेयर करें