मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गंगनहर में बाप-बेटे का शव मिलने से हड़कंप, मछली पकड़ने गए थे दोनों

HO BUREAU

यूपी के मेरठ जिले के गंगनहर में बाप-बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर दोनों शव को फेंकने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मछुआरे बाप-बेटे मछली पकड़ने गंगनहर गए थे।

protest
protest
शेयर करें

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के गंगनहर में बाप-बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर दोनों शव को फेंकने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मछुआरे बाप-बेटे मछली पकड़ने गंगनहर गए थे।

ग्रामीणों ने दोनों शवों को उतराया देख पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने हत्या कर घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश की है। हादसे के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गंगनहर में दोनों शव मिले थे।

शेयर करें