मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आत्मघाती कदमः जौनपुर में पिता ने खत्म कर दिया अपना पूरा परिवार, पहले तीन बच्चों और पत्नी को मारा फिर खुद भी दे दी जान   

Rajni

यूपी के जौनपुर जिले में बुधवार को कारोबारी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी ने अपने पूरे परिवार की जान लेने के बाद खुद भी जान दे दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

victim
शेयर करें

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में बुधवार को कारोबारी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी ने अपने पूरे परिवार की जान लेने के बाद खुद भी जान दे दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पिता ने पहले अपने तीनों बच्चों को मारा फिर पत्नी की जान लेने के बाद खुद भी जान दे दी।

घटना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव में हुई। जयरामपुर गांव निवासी नागेश कठियांव मार्ग पर टेंट का व्यवसाय करता था। बुधवार की सुबह देर तक जब नागेश के परिवार का कोई नहीं जागा तो लोगों ने उसके भाई को फोन करके बताया।

भाई ने जब दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वहां का दृश्य देखकर अवाक रह गए। घर के एक कमरे में चारपाई पर दो बेटियां निकिता और आयुषी, पुत्र आदर्श के शव पड़े थे। थोड़ी दूरी पर पत्नी राधिका का भी शव पड़ा था। नागेश फंदे से लटक रहा था।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि नागेश ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, यह अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगा जा रहा है।

टैग: Death
शेयर करें