मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठकः पार्षदों और BJP MLC के बीच हुई मारपीट, सपा और बसपा के पार्षदों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Rakesh

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के होते हुए मेरठ में भाजपा मेयर हरिकांत अहलूवालिया की मौजूदगी में मेरठ नगर निगम में जमकर हंगामा व मारपीट हुई। जिसके बाद मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Board meeting of Meerut Municipal Corporation
शेयर करें

मेरठ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के होते हुए मेरठ में भाजपा मेयर हरिकांत अहलूवालिया की मौजूदगी में मेरठ नगर निगम में जमकर हंगामा व मारपीट हुई। जिसके बाद मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेरठ नगर निगम बोर्ड बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान जमकर लात-घूंसे और गाली-गलौज देखने को मिला। बीजेपी पार्षदों ने सपा और बसपा के पार्षदों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान BJP MLC धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ विपक्षी दलों के पार्षदों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसके बाद BJP MLC धर्मेंद्र भारद्वाज और भाजपा पार्षद भड़क गए।

फिर उन्होंने विपक्षी दलों के पार्षदो को दौड़ा दिया जिसके बाद पुलिस के सामने जमकर मारपीट हुई। बतादें कि मेरठ नगर निगम की बैठक में किसी बात को लेकर अचानक गहमागहमी बढ़ गई और नौबत ये आ गई की एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट हुई।

मौके पर पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का कहना है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेरठ की देहली गेट थाने पहुंचे समाजवादी पार्टी के सरधना विधानसभा सीट से विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि जिस तरह से वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज चाटे मारते दिख रहे हैं, यह सरासर गलत है। पुलिस को किसी के भी दबाव में नहीं आना चाहिए। निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

टैग: BJP S&P
शेयर करें