1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Firozabad Fire: फिरोजाबाद में घर में लगी भीषण आग, 4 बच्चों समेत 6 की मौत, CM ने जताया दुख

Firozabad Fire: फिरोजाबाद में घर में लगी भीषण आग, 4 बच्चों समेत 6 की मौत, CM ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश स्थित फिरोजबाद में एक मकान में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. वहीं आग बुझाने के लिए मौके पर 18 दमकल की गाड़ियां और 12 थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला था.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जसराना के पाढ़म के मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान और उसके ऊपर मने मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से एक ही परिवार के नौ लोगों में से छह की मौत हो गई है. इसमें तीन बच्चे, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. एसएसपी आशीष तिवारी ने ये जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंचीं.

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

कसबा पाढ़म निवासी रमन प्रकाश के मकान में देर शाम आग लग गई.इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर विभाग को सूचना दी. करीब एक घंटे तक फायर विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची. इस बीच आग मकान में बनी तीन दुकानों के साथ तलघर में भी फैल गई. करीब एक घंटे बाद फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू हो सकी.आग इन्वर्टर में शार्ट शर्किट के कारण लगी थी.

मरने वालों की पहचान मनोज कुमार रामनप्रकाश (35), नीरज पत्नी मनोज कुमार (35), हर्ष पुत्र मनोज कुमार (12), भारत पुत्र मनोज (8), शिवानी पत्नी नितिन (32), तेजस्वी पुत्री नितिन (3 माह) के रूप में हुई है.

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com