1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शिमला में बर्फबारी के बीच फंसे दिल्ली निवासी पांच सैलानी, सभी को बचाया

शिमला में बर्फबारी के बीच फंसे दिल्ली निवासी पांच सैलानी, सभी को बचाया

हिमाचल पुलिस ने कौमिक में बर्फबारी के कारण फंसे पांच सैलानियों को सुरक्षित बचाया है।

By Rajni 

Updated Date

शिमला। हिमाचल पुलिस ने कौमिक में बर्फबारी के कारण फंसे पांच सैलानियों को सुरक्षित बचाया है। सोमवार शाम थाना काजा में 112 हेल्पलाइन शिमला से सूचना मिली कि कौमिक में कुछ पर्यटक बर्फ में फंसे हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

सूचना पर पुलिस की टीम कौमिक पहुंची। दिल्ली निवासी हर्ष कुमार, भावना, कशिश जैन, शुभम जैन और राहुल यादव अपने निजी वाहन से कौमिक तक गए थे। वापसी में बर्फबारी के कारण उतर नहीं पाए और वे यहीं फंस गए। पुलिस ने टैक्सी यूनियन काजा की मदद से पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com