1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कार्तिक पूर्णिमाः रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमाः रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को राम नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सरयु में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों की संख्या में घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु।

By Rakesh 

Updated Date

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को राम नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सरयु में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों की संख्या में घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 3 जोन और 15 सेक्टरों में बांटा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्नान घाटों पर जल पुलिस तैनात किए गए थे। एसडीआरएफ और बाढ़ राहत के जवान भी तैनात थे। सरयु नदी में बैरिकेड भी लगाया गया था। अयोध्या में कल्पवास करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण था। आज कल्पवास करने वालों का अनुष्ठान पूरा होगा।

प्रयागराज में भी हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज के यमुना किनारे लगे एक महीने का कार्तिक मेला सोमवार को समाप्त हो गया। जिसको लेकर यमुना नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई और परंपरा के अनुरूप स्नान-ध्यान व दान कर पुण्य के भागी बनें।

मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था यानि सृष्टि की शुरुआत हुई। इसीलिए आज के दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। इस मौके पर यमुना घाट और गंगा घाट को दीयों से सजाया जाता है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com