Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विपक्ष सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विपक्ष सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव विपक्ष पार्टी निशाना साधते हुए  कहा है कि उत्तर प्रदेश अराजकता की चपेट में है। भाजपा सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार चरम पर है। पुलिस हिरासत में लोगों की मौतें हो रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव विपक्ष पार्टी निशाना साधते हुए  कहा है कि उत्तर प्रदेश अराजकता की चपेट में है। भाजपा सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार चरम पर है। पुलिस हिरासत में लोगों की मौतें हो रही है। बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिसके कारण बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है और कई ने तो आत्मग्लानि में आत्महत्या तक कर लिया हैं। पूरे प्रदेश में लगातार हो रही हत्याओं से जनता भयभीत है। बदायूं में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख, उनकी पत्नी और मां सहित हत्या कर दी गई। आगरा में युवक की हत्या, मथुरा में किसान की हत्या तथा बीबीनगर में चौकीदार तथा जलालपुर में युवती की हत्या हुई। मेरठ में धान की लूट हुई है। इन आपराधिक घटनाओं से जनता आतंकित है।

पढ़ें :- जयंती पर नमनः लखनऊ में हंगामें के बीच अखिलेश यादव ने गेट फांदकर जेपी को दी श्रद्धांजलि

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में पुलिस थाने के अन्दर युवक की पिटाई से मौत हो गई है। पुलिस निर्दोषों की जान ले रही है। हुक्मरान आंख मूंदे बैठे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे शासन-प्रशासन पस्त है। कानपुर के वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के छात्र रोनिल की हत्या के बाद भी पुलिस राज खोलने में विफल रही है। गन्ना राज्य मंत्री ने एक फैक्ट्री प्रबंधक को घर बुलाकर पिटाई कर दी। कई भाजपा विधायकों की दबंगई से लोग परेशान हैं। उन्होने कहा कि राजधानी लखनऊ में आए दिन व्यापारी लुट रहे हैं। महिलाओं के जेवर छीने जा रहे हैं। सिपाहियों पर हमले हो रहे हैं। उनकी वर्दी फाड़ी जा रही है। एटीएम हैंग कर रूपये निकाले जा रहे हैं। प्लाट और फ्रेंचाइजी के नाम पर लुटेरे लूट रहे हैं। थाने में पिस्तौल से गोली चल रही है। पुलिस की कार्यक्षमता का नमूना है कि गंगोत्री विहार फेज-2 लखनऊ में चोरी के 48 घंटे बाद भी पुलिस ने मौका मुआयना करना जरूरी नहीं समझा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे राज्य में डेंगू बुखार की दहशत है। लोग डेंगू-मलेरिया बीमारी से परेशान है। अस्पतालों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। अब तो हाईकोर्ट ने भी इसके इलाज में हो रही लापरवाही पर चिंता जताई है। डेंगू बुखार के मरीजों की लम्बी-लम्बी कतारे सरकारी अस्पतालों में दिखाई दे रही है। प्राईवेट अस्पतालों में इलाज-दवा के नाम पर लूट मची है। मरीजों से इलाज में मनमानी वसूली की शिकायतें आ रही है लेकिन कहीं कोई सुनवाई या कार्यवाही नहीं हो रही है।

उन्होने कहा कि सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर है कि राजधानी लखनऊ में अन्याय, अनिश्चित भविष्य को लेकर कोई मुख्यमंत्री जी के आवास के निकट गौतमपल्ली थाना के पास अपने ऊपर पेट्रोल-मिट्टी का तेल उड़ेल रहा है तो कोई पास के टावर पर चढ़कर फांसी का फंदा डाल कर पेड़ पर चढ़ रहा है। बच्चियों से छेड़छाड़, दुष्कर्म के मामलों में पुलिसिया लापरवाही के चलते अवांछित तत्वों के हौंसले बुलन्दी पर है। अब जनता ने भाजपा का असली चरित्र जान लिया है। भाजपा सरकार केवल धनी मानी लोगों का ही साथ देती है, गरीब का नहीं। गरीबों की जिन्दगी भगवान भरोसे है। ऐसी जनविरोधी सरकार जनता ने आज तक नहीं देखी। भाजपा ने जनता के साथ ऐसा छल किया जिसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती।

पढ़ें :- अगस्त क्रांति पर सियासी क्रांति, सपा - बीजेपी में जारी सियासी युद्ध
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com