1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राज्यसभा उपचुनाव: पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बनें भाजपा के उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव: पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बनें भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी। डॉ. दिनेश शर्मा विधान परिषद के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी। डॉ. दिनेश शर्मा विधान परिषद के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा के उपचुनाव के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। यह पत्र बीजेपी के केन्द्रीय कार्यालय से जारी किया गया है।

रिक्त सीट पर 15 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की तारीख 5 सितंबर और नाम वापस लेने की तारीख 8 सितंबर रखी गई है। डॉ. दिनेश शर्मा ने राजनीतिक सफर की शुरुआत सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।

बाद में वह बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। साल 2006 में डॉ.दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर बनें। साल 2014 में वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। बाद में यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली।

पढ़ें :- मेरठ में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, लोगों को वितरित किए तिरंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com