Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बड़ी कार्रवाईः पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 506 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

बड़ी कार्रवाईः पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 506 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

बसपा के पूर्व एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी इकबाल गैंग पर शासन का नजरें टेढ़ी हो गई है। इस गैंग की 506 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

By Rajni 

Updated Date

सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी इकबाल गैंग पर शासन का नजरें टेढ़ी हो गई है। इस गैंग की 506 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। यह संपत्ति सहारनपुर के साथ ही नोएडा, लखनऊ, बिहार और वेस्ट बंगाल में हैं। हालांकि अभी तक 300 करोड़ की संपत्ति पूर्व में भी कुर्क की जा चुकी है।

पढ़ें :- अवैध कब्जे पर चला बाबा का बुलडोजर, इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन कराई गई खाली

डीएम डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया, हाजी इकबाल के खिलाफ गैंगस्टर समेत 47 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 36 पुलिस में दर्ज हैं। जबकि 11 मुकदमे फोरेस्ट विभाग में दर्ज हैं। हाजी इकबाल के बेटे वाजिद पर 25, अफजाल 15, अलीशान पर 21 और जावेद पर 26 मुकदमे दर्ज है।

हाजी इकबाल के मुंशी नसीम पर 8 और राव लईक पर सात मुकदमे कायम है। हाजी इकबाल के गैंग में सात सदस्य हैं। हाजी इकबाल समेत इन सभी की संपत्ति लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर में है। यह संपत्ति 63 स्थानों पर है।

10 जून को एसएसपी डॉ.विपिन ताडा ने इन सभी संपत्तियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम कोर्ट में संपत्ति को लेकर सुनवाई हुई। हाजी इकबाल को भी नोटिस भेजा गया था, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। डीएम कोर्ट ने संपत्ति जब्तीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं।

संपत्ति जब्तीकरण के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त 

पढ़ें :- किन्नरों ने मोहनलालगंज थाने में किया जमकर हंगामा, पुलिस की कार्रवाई से थे नाराज

डीएम ने बताया कि सभी संपत्ति की जब्तीकरण करने के लिए सहारनपुर में मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर जिले के ही मजिस्ट्रेट को संपत्ति जब्तीकरण के लिए नियुक्त किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com