Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः कोरबा में चार पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन, महापौर के अल्पमत में आने से मांगा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ः कोरबा में चार पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन, महापौर के अल्पमत में आने से मांगा इस्तीफा

भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के 2-2 पार्षदों ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  जोगी कांग्रेस से डॉ. धनसाय साहू, पदमा साहू व कांग्रेस से रूप सिंह गौड़, सुनील पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By HO BUREAU 

Updated Date

कोरबा। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के 2-2 पार्षदों ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  जोगी कांग्रेस से डॉ. धनसाय साहू, पदमा साहू व कांग्रेस से रूप सिंह गौड़, सुनील पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः सभी सीटों के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे,  भाजपा के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बनाई बढ़त

पार्षदों के भाजपा में आने से कोरबा नगर निगम के महापौर अल्पमत में आ चुके हैं जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था।

इसके साथ ही इस विषय पर लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया गया है और अब 4 पार्षदों के भाजपा में आने से महापौर राजकिशोर अल्पमत में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई पार्षद अभी भी हमारे संपर्क में हैं। शहर की जनता विगत 4 वर्षों से महापौर के कार्यकाल से परेशान है। लिहाजा महापौर को नैतिकता के आधार पर अपने पद को छोड़ देना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com