मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अमेठी में बोलेरो और बुलेट की टक्कर में चार की गई जान, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल हो गए। तेज़ रफ़्तार बुलेट और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई।

road accident
शेयर करें

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल हो गए। तेज़ रफ़्तार बुलेट और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराईं, जिससे बोलेरो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुलेट और बोलेरो सवार 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के जामों-भादर चौराहे पर हुआ।

शेयर करें