भारत की राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। इमारत गिरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखते ही देखते चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई।
Updated Date
Building collapses in Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला इमारत पलक झपकते ही जमींदोज हो गई। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक बताया था। सोमवार दोपहर को हुए हादसे के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के घरों को खाली करवाया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एमसीडी का अमला भी मौके पर है। निर्माणाधीन बिल्डिंग ढहने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राष्ट्रीय राजधानी के उन भवनों को चिह्नित किया है, जो खतरनाक है। ऐसी इमारतों की मरम्मत करवाई जा रही है या उन्हें ढहाया जा रहा है। बता दें, दिल्ली में हर साल जरजर इमारतें ढहने के मामले सामने आते हैं। पुरानी दिल्ली में ऐसी इमारतें ज्यादा है। समय-समय पर प्रशासन अभियान चलाकर लोगों को अलर्ट करता है। यह भी देखा गया है कि लोग लापरवाही बरतते हुए फिर इन बिल्डिंगों में रहने आ जाते हैं।
#Delhi : four storey building collsaped in #ShastriNagar North Delhi… pic.twitter.com/gB2uJpW3j4
— Sonu Kanojia (@NNsonukanojia) December 5, 2022
#WATCH | A four-storey building collapsed in North Delhi's Shastri Nagar. There was no loss of life as the house was already empty. As soon as the information was received, vehicles of Delhi Police, Fire and Ambulance reached the spot.
पढ़ें :- ELECTION 2024- लोकसभा की 102 सीटों पर बुधवार को थम गया प्रचार का शोर, पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
(Video Source: Lo… pic.twitter.com/AwGzqWnujw
— maxternmedia.com (@MaxternMedia) December 5, 2022