1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः कनहर और पांगन नदी में बाढ़ से चार गांव डूबे, ऐहतियातन खाली कराए गए गांव

यूपीः कनहर और पांगन नदी में बाढ़ से चार गांव डूबे, ऐहतियातन खाली कराए गए गांव

छत्तीसगढ़ में हुई मूसलधार बारिश से कनहर नदी उफान पर आ गई है। कनहर और पांगन नदी में बाढ़ आने से सुंदरी, भिसुर, सुगवामान और  कोरची गांव डूब गए हैं। ऐहतियात के तौर पर कनहर बांध के 16 में से 11 गेट को खोल दिया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

सोनभद्र। छत्तीसगढ़ में हुई मूसलधार बारिश से कनहर नदी उफान पर आ गई है। कनहर और पांगन नदी में बाढ़ आने से सुंदरी, भिसुर, सुगवामान और  कोरची गांव डूब गए हैं। ऐहतियात के तौर पर कनहर बांध के 16 में से 11 गेट को खोल दिया गया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

बांध का जलस्तर गुरुवार को 240 मीटर से बढ़कर 252.5 मीटर तक पहुंचा। अधिकारी डूब क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों को तत्काल गांव खाली करने की हिदायत दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ से पानी आने का यही क्रम बना रहा तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग अलर्ट

स्थिति को देखते हुए प्रशासन व सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने कहा कि 255 मीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों को खाली कराया जा चुका है। बांध में अचानक पानी बढ़ने से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी नदी किनारे के गांवों में संकट मंडरा गया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com