1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Satyendra Jain को तिहाड़ जेल में VIP सुविधाएं दिए जाने के मामले में MHA ने मांगी रिपोर्ट

Satyendra Jain को तिहाड़ जेल में VIP सुविधाएं दिए जाने के मामले में MHA ने मांगी रिपोर्ट

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में ईडी ने कहा है कि सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Satyendra Jain News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AAP नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले में दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री से रिपोर्ट मांगी हैं. आरोप है कि दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं.

पढ़ें :- Delhi Protest : CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता

आपको बता दें कि, तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में ईडी ने कहा है कि सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं. सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को उनके सेल तक पहुंचने की सुविधा दी गई है. कई बार वह मुलाकात के लिए तय समय से अधिक देर तक वहां रुकती हैं। ईडी का आरोप है कि जैन को जेल में हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं.

बता दें कि, ईडी(ED) ने दिल्ली सरकार के मंत्री के VIP treatment की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी है. ईडी ने अपने हलफनामे में ये भी लिखा है कि सत्येंद्र जैन जेल मंत्री भी हैं, जिसका वो गलत फायदा उठा रहे हैं.

BJP ने साधा निशाना
इस बीच बीजेपी ने आप पर हमला बोला है. बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जेल दिल्ली सरकार के अंडर में आती है यही वजह है कि एमएचए ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है. जेल के अंदर जिस तरह से नियमों की अवहेलना कर सत्येंद्र जैन को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया और इसकी जानकारी जांच एजेंसियों ने भी कोर्ट में दी है. सत्येंद्र जैन को स्पेशल ट्रीटमेंट देने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है. इसलिए दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को केंद्रीय गृहमंत्रालय के नोटिस का जवाब देना ही होगा.

गिरफ्तारी के बाद भी मंत्री बने हुए हैं जैन
बता दें प्रवर्तन निदेशालय ने मई में जैन को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद जैन के पास जो स्वास्थ्य, गृह, बिजली और शहरी विकास समेत अन्य विभाग थे, उन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया. हालांकि, जैन दिल्ली मंत्रिमंडल में बिना प्रभार के मंत्री बने हुए हैं.

पढ़ें :- Delhi : प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ तो दिया थप्पड़, अब खेद व्यक्त करना पड़ गया, Video वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com