1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कूड़े के ढेर बनेंगे बैठने की जगह, कानपुर में बनेगा सेल्फी पॉइंट्स, पढ़ें

कूड़े के ढेर बनेंगे बैठने की जगह, कानपुर में बनेगा सेल्फी पॉइंट्स, पढ़ें

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अब नगर निगम शहर की तस्वीर बदलने जा रहा है। कानपुर महानगर में छोटे-छोटे 258 कूड़ाघर है, जिसको हटाकर उस जगह का सुंदरीकरण किया जाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अब नगर निगम शहर की तस्वीर बदलने जा रहा है। कानपुर महानगर में छोटे-छोटे 258 कूड़ाघर है, जिसको हटाकर उस जगह का सुंदरीकरण किया जाएगा। सरकार की इस योजना को लेकर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम में बैठक कर इसपर रणनीति बनाई।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया की मुख्यमंत्री की मंशा है कि जितने भी छोटे कूड़ाघर है उसको हटाकर वंहा पर सुंदरीकरण किया जाए। उनका कहना था कि कूड़ाघर को हटाकर वंहा पर पेंटिंग करके गमले रखे जाएंगे।

कूड़ाघरों को सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा, जिससे लोग वंहा पर आकर उसको देखे उनका कहना था की शहर में 258 कूड़ाघर है, इसलिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन पूरी कोशिश रहेगी कि सभी कूड़ाघरों को जल्द से जल्द हटा दिया जाए।

महापौर प्रमिला पांडेय का कहना था की सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। उनका कहना था की जब छोटे कूड़ाघर हट जाएंगे, तब कानपुर शहर सुंदर और स्वच्छ लगेगा।

पढ़ें :- Banda : आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com