मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर की जान देने की कोशिश, सिपाही पर लगाया छेड़खानी का आरोप

HO BUREAU

यूपी के कानपुर जिले में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती के इस कदम से हड़कंप मच गया। पीड़ित युवती ने सिपाही पर छेड़खानी और बलात्कार करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाले सिपाही और उसके दोस्त उसके साथ छेड़खानी करते हैं।

police investigation
police investigation
शेयर करें

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती के इस कदम से हड़कंप मच गया। पीड़ित युवती ने सिपाही पर छेड़खानी और बलात्कार करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाले सिपाही और उसके दोस्त उसके साथ छेड़खानी करते हैं।

पीड़िता ने कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच कर शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़िता का आरोप था कि थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि थाना पुलिस उल्टा पीड़िता को ही जेल में डाल देने की धमकी दे रही है। घटना बाबू पुरवा थाना के बगाही चौकी क्षेत्र का है।

शेयर करें