Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हैवानियतः हत्यारे ने किशोरी के हाथ में ठोकी कील और निकाल ली आंखें. खेत में मिला शव

हैवानियतः हत्यारे ने किशोरी के हाथ में ठोकी कील और निकाल ली आंखें. खेत में मिला शव

यूपी के फिरोजाबाद जिले में हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाला वारदात सामने आया है। टूंडला में शुक्रवार दोपहर घर से लापता एक किशोरी का शव शनिवार को मिला। शव चरी के खेत में मिला।

By Rajni 

Updated Date

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाला वारदात सामने आया है। टूंडला में शुक्रवार दोपहर घर से लापता एक किशोरी का शव शनिवार को मिला। शव चरी के खेत में मिला।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशः यमुना नदी में नहाने गए तीन लड़के डूबे, दो की मौत, एक गंभीर

छात्रा शुक्रवार दोपहर से थी लापता 

किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई थी। उसके हाथों में कील ठोकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं की छात्रा शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी।

परिजनों ने पहले समझा कि गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे।

सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा। उसने परिजनों को खेत में किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशः लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का बाथरूम में मिला शव

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोकी गई और उसकी आंखें भी निकाल ली गईं थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com