1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः उन्नाव में मंदिरों में कन्या पूजन, मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त

यूपीः उन्नाव में मंदिरों में कन्या पूजन, मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त

यूपी के उन्नाव शहर में सोमवार को नवरात्र के नवें दिन दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में काफी भीड़ रही। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भोर पहर से ही मंदिर के बाहर भक्त पहुंच गए और माता के दर्शन किए।

By Rakesh 

Updated Date

उन्नाव। यूपी के उन्नाव शहर में सोमवार को नवरात्र के नवें दिन दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में काफी भीड़ रही। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भोर पहर से ही मंदिर के बाहर भक्त पहुंच गए और माता के दर्शन किए।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

नवमी के दिन घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। जिसके बाद प्रसाद बांटा गया। राजधानी मार्ग स्थित श्रीदुर्गा मंदिर परिसर में पहले 21 कन्याएं खिलाई गईं। उन्हें दान-दक्षिणा देने के बाद अन्य कन्याओं को भोज कराया गया।

जहां  शक्तिपीठ, मंदिरों में गंगा विशुनघाट दुर्गा मंदिर के अलावा तमाम देवी मंदिरों व घरों में भी कन्या पूजन किया गया। इसके बाद व्रत उपासकों ने व्रत तोड़ा। शहर में जगह-जगह कन्या भोज का आयोजन हुआ। वहीं दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का हुजूम लगा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com