1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है: डिम्पल यादव

जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है: डिम्पल यादव

डिम्पल में मैनपुरी में जनसभा को संबोधित  करते कहा कि भाजपा सरकार हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रही है। यह पहला चुनाव है जो नेताजी के बिना लड़ा जा रहा है। नेताजी ने यहां के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

डिम्पल में मैनपुरी में जनसभा को संबोधित  करते कहा कि भाजपा सरकार हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रही है। यह पहला चुनाव है जो नेताजी के बिना लड़ा जा रहा है। नेताजी ने यहां के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यहां के मतदाता 5 दिसम्बर 2022 को साइकिल चुनाव चिन्ह वाले बटन को ईवीएम में दबाकर समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर नया इतिहास रचेंगे।

पढ़ें :- '12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे तक जिम...', अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज

डिम्पल यादव ने आज जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक के भरतिया कोठी में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे। सबका सम्मान करते थे। मैनपुरी, इटावा की जनता ने हमेशा नेताजी का साथ दिया। यहां का विकास नेताजी की देन है। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर यहां के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

डिम्पल यादव ने कहा कि सरकार के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है। जनता भाजपा को भली भांति जानती है। भाजपा सरकार ने मैनपुरी में कोई काम नहीं किया है। डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा के दबाव में मैनपुरी जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्जकर उत्पीड़न कर रहा है। इसका करारा जवाब 5 दिसम्बर को मैनपुरी के मतदाता देंगे।

 

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com