मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरीः बाढ़ में सरकारी स्कूल, मंदिर शारदा नदी में समाए, ग्रामीणों में दहशत, घर छोड़कर जा रहें लोग

Rajni

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से 25 किलोमीटर दूरी पर बसा फूलबेहड़ क्षेत्र के मानपुर अहिराना का पूरा गांव शारदा नदी के कटान से जूझ रहा है। शारदा नदी के बढ़े जलस्तर से गांव में बसे लगभग 50 मकान नदी में समा गए हैं।

flood
शेयर करें

लखीमपुर खीरी।

गांव के लोग अपना कीमती सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं।

पूरा गांव नदी की बाढ़ की चपेट में आ गया है। गांव में स्थित सरकारी स्कूल, मंदिर शारदा नदी में समा गए हैं। गांव के लोग अपने पक्के मकान तोड़ते नजर आ रहे हैं। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन पर मदद न करने के आरोप लगाए हैं।

लोगों का कहना है कि जिले के अफसर आते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम उनके द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। गांव के लोगों में शारदा नदी के बढ़े जलस्तर का खौफ समाया है।

टैग: School
शेयर करें