1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली-NCR की हवा में हुई सुधार, हटाई गई ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियां, हो सकेंगे ये काम

दिल्ली-NCR की हवा में हुई सुधार, हटाई गई ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियां, हो सकेंगे ये काम

प्रदूषण झेल रहे दिल्लीवासियों को मिली थोड़ी राहत, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में जहरीली हवा में सुधार देखा गया है. इस कारण सरकार ने दिल्ली में लागू ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियां हटा दी हैं. वहीं अब से दिल्ली में ये काम हो सकेंगे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi-NCR Pollution: प्रदूषण झेल रहे दिल्लीवासियों को मिली थोड़ी राहत, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में जहरीली हवा में सुधार देखा गया है. इसलिए सरकार ने वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) के दूसरे चरण के तहत लगाई गई पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा ली गई हैं. इसके बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी. वहीं वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CBCB) के बुधवार शाम 4 बजे के वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) के अनुसार दिल्ली में एक्यूआई मध्यम श्रेणी 164 में दर्ज किया गया.

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में 30 जनवरी के बाद से ही एक्यूआई में सुधार देखने को मिल रहा है. एक्यूआई में सुधार के क्रम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के दूसरे चरण के तहत लगाई गई पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा ली गई हैं. वहीं आयोग ने बताया कि अभी जीआरएपी (GRAP) के पहले चरण के तहत सभी पांबदियां लागू रहेंगी.

वहीं पिछले कुछ दिनों में AQI
वायु गुणवत्ता को लेकर मौसम विभाग की ओर से जताए गए पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जीआरएपी के तहत पाबंदियां लगाने वाली उप समिति ने बुधवार को मौजूदा वायु गुणवत्ता को लेकर समीक्षा बैठक की. इसके बाद जीआरएपी के दूसरे चरण के तहत लगाई गई पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया गया.

बता दें कि GRAP 2 के तहत दिल्ली में डीजल जनरेटर चलाने पर रोक, होटल, रेस्तरां और ढाबे में कोयला-लकड़ी जलाने पर रोक समेत कई तरह की पाबंदियां थी. वहीं सरकार ने ज्यादा मेट्रो और बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, ताकि लोग अपनी गाड़ियां को छोड़ सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.

पढ़ें :- दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों से व्यापारियों को 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान, सप्लाई चेन भी टूटी : CTI
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com