मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड ने 10 तस्करों को किया गिरफ्तार, हथियार और ड्रग्स ले जा रही पाकिस्तानी नाव को पकड़ा

इंडिया वॉइस

पाकिस्तान के ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा शिकंजा कसा गया है. गुजरात में पहली बार 300 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ पाकिस्तान के 10 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं ,सोमवार को तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नाव को रोका और जांच की तो बड़ी तस्करी से पर्दा उठ गया है.

शेयर करें

भारतीय तट रक्षक ने गुजरात तट के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. इस नाव से हथियारों, गोला-बारूद और लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 40 किलोग्राम ड्रग्स मिला है. पाकिस्तानी नाव पर सवार दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पाकिस्तानी नाव अल सोहली को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, सीमा पार से ड्रग और हथियारों की तस्करी की जा रही थी. सूचना मिलने पर जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. ATS और कोस्ट गार्ड ने 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात जॉइंट ऑपरेशन चलाया. कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गुजरात में पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नाव अल सोहली को पकड़ा गया है.

पहली बार ड्रग्स के साथ हथियार बरामद

अधिकारी के मुताबिक, पहली बार गुजरात की समुद्री सीमा में ड्रग्स के साथ हथियार बरामद किए गए हैं. पाकिस्तानी नाव अल सोहली में से करीब 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद होना बड़ी सफलता माना जा रहा है. 10 पाकिस्तानी तस्करों से पूछताछ की जा रही है. इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

तटरक्षक बल ने ट्वीट कर ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है. कोस्ट गार्ड ने बताया कि एटीएस के साथ संयुक्त अभियान में गुजरात में पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नाव अल सोहली को पकड़ा गया है. 10 पाकिस्तानी माफियाओं को भी हिरासत में लिया है. तलाशी के दौरान हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम ड्रग बरामद किया हैं.आगे की जांच के लिए नाव को ओखा लाया जा रहा है.

शेयर करें