1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gujarat : आदिवासी सत्याग्रह रैली से राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज- कांग्रेस को दो नहीं, एक भारत चाहिए

Gujarat : आदिवासी सत्याग्रह रैली से राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज- कांग्रेस को दो नहीं, एक भारत चाहिए

दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात मॉडल ने देश को दो हिस्सों में बांटा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अहमदाबाद, 10 मई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दाहोद में ‘आदिवासी सत्याग्रह रैली’ में हिस्सा लेने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को दो नहीं एक भारत चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने वाले नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले गुजरात में जो काम किया वो आज भारत में हो रहा है। इसे गुजरात मॉडल कहा जाता है।

पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.

पढ़ें :- Rahul Gandhi on Caste Census: 'We Can Help Centre Design It,' Says Congress Leader

रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आज दो भारत हैं। पहला अमीरों का। इनके पास शक्ति, धन और अहंकार है। दूसरा भारत आम लोगों का है। इस मॉडल को भारत में लागू किया गया है। कांग्रेस दो भारत नहीं चाहती। वो ऐसा भारत चाहती है जिसमें सभी को समान अधिकार हो और सभी को सारी सुविधाएं मिलें। बतादें कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से कांग्रेस की इस रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पढ़ें :- "राहुल गांधी देश की छवि धूमिल करते हैं" - BJP प्रवक्ता संबित पात्रा का तीखा हमला

कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो वो आदिवासियों की मर्जी से चलेगी। सरकार दो-तीन लोगों की नहीं जनता की आवाज से चलेगी। छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। कांग्रेस वादा नहीं करेगी। वो गारंटी देगी। ये कोई जनसभा नहीं है, ये सत्याग्रह की शुरुआत है।

राहुल गांधी ने कोरोना काल पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कह रहे थे- ‘थाली बजाओ।’ 3 लाख लोगों की मौत हुई है, लेकिन टीवी पर नरेन्द्र मोदी का एक ही चेहरा नजर आता है। सरकार ने सरकारी स्कूलों को बंदकर उनका निजीकरण कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास की हर ईंट में आदिवासियों का हाथ है।

पढ़ें :- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की PM मोदी और राहुल गांधी ने की निंदा, कहा- राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

वहीं राहुल गांधी के दाहोद पहुंचने पर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, विपक्ष के नेता सुखराम राठवा और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने स्वागत किया। हर्षदभाई निनामा ने चांदी की परछती पहना कांग्रेस नेता का स्वागत किया। दाहोद की रैली में बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पाटीदार नेता और कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भी मंच पर मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने आदिवासी सत्याग्रह की शुरुआत की। सत्याग्रह पत्र जगदीश ठाकोर ने पढ़ा। राहुल ने सत्याग्रह ऐप और सत्याग्रह की वेबसाइट www.adiwasisatyagrah.in को लॉन्च किया। बैठक में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, तापी और वेदांता परियोजनाओं के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया गया।

वहीं रैली के दौरान कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि ये रैली सत्याग्रह की शुरुआत नहीं है। कांग्रेस 125 विधानसभा सीटें जीतेगी। जगदीश ठाकोर ने कहा कि सरकार आदिवासियों को परेशान कर रही है। कांग्रेस आदिवासियों के संघर्ष को अपना बनाने का फैसला किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com