1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मातम में बदलीं खुशियां, ट्रक-बाइक में सीधी टक्कर से दो दोस्तों की चली गई जान

मातम में बदलीं खुशियां, ट्रक-बाइक में सीधी टक्कर से दो दोस्तों की चली गई जान

यूपी के जौनपुर जिले में दोस्तों की खुशियां मातम में बदल गईं। जब शादी समारोह से लौटते समय उनकी बाइक की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की जान चली गई।

By Rajni 

Updated Date

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में दोस्तों की खुशियां मातम में बदल गईं। जब शादी समारोह से लौटते समय उनकी बाइक की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

केराकत तिराहे के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी शिवजीत (30) पुत्र लालचंद और सुजीत (26) पुत्र सुरेश आजमगढ़ से किसी शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे।

इस दौरान शनिवार देर रात केराकत तिराहे पर जौनपुर से केराकत की तरफ आ रहे ट्रक से उनकी बाइक सीधे टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। ट्रक से टकराने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com