मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः बारिश संग ओलावृष्टि से सब्जी और आलू की फसलों को काफी नुकसान

Rakesh

शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है और कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसका सीधा असर सब्जियों, चारे और आलू की फसल पर पड़ा है। समराला के किसान नेता जोगिंदर सिंह सेह ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि राज्यभर में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है, जिसके बाद से राज्य में बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

rain and hailstorm
शेयर करें

चंडीगढ़। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है और कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसका सीधा असर सब्जियों, चारे और आलू की फसल पर पड़ा है। समराला के किसान नेता जोगिंदर सिंह सेह ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि राज्यभर में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है, जिसके बाद से राज्य में बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

इस ओलावृष्टि का असर समराला के कई गांवों में देखने को मिला, जिससे आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ।  इसके अलावा इस ओलावृष्टि से गेहूं, गोभी, पशुचारे को भी काफी नुकसान हुआ है। जोगिंदर सिंह सेह ने कहा कि सरकार को किसानों की हर तरह से मदद करनी चाहिए क्योंकि पहले आलू को फफूंद से नुकसान हुआ था और अब इस ओलावृष्टि से आलू को काफी नुकसान हुआ है।

शेयर करें