Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता, शिविर और वाहन भी डूबे

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता, शिविर और वाहन भी डूबे

 पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर मंगलवार रात अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे सेना के 23 जवान बह गए। उनके शिविर व वाहन भी डूब गए।

By Rakesh 

Updated Date

गंगटोक। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर मंगलवार रात अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे सेना के 23 जवान बह गए। उनके शिविर व वाहन भी डूब गए।

पढ़ें :- PM मोदी आज रहेंगे पश्चिम बंगाल दौरे पर , भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे चुनावी जनसभा

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गयी। बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि घाटी में कई प्रतिष्ठान बाढ़ की चपेट में आए हैं। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण झील में जलस्तर अचानक 15 से 20 फीट तक बढ़ गया।

अधिकारियों के मुताबिक, इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए। उन्होंने बताया कि सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है और 41 वाहन कीचड़ में डूबे हुए हैं। प्रभावित इलाके में तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। सिक्किम में लोनार्क झील के टूटने से बुधवार को कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई।

 प्रभावित इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बताया जा रहा है कि सिक्किम में निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया। यह पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले को आदर्श गांव से जोड़ता है। दूसरी ओर, सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com