Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: hello ! मैं रमेश शुक्ला, हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा, इस धमकीभरे call पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप, जानिए क्या था मामला

लखनऊ: hello ! मैं रमेश शुक्ला, हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा, इस धमकीभरे call पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप, जानिए क्या था मामला

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस को शुक्रवार देर रात हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी थानों को सूचित करते हुए हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को छावनी बना दिया गया।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस को शुक्रवार देर रात हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी थानों को सूचित करते हुए हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को छावनी बना दिया गया।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार

पूरे मेट्रो स्टेशन की बम स्क्वॉड टीम द्वारा जांच की गई। इस संबंध में डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शुक्रवार रात 11:05 बजे यूपी-112 के कंट्रोल रूम पर लैंडलाइन नंबर 05222723463 से कॉल करके युवक ने कहा कि वह सीतापुर से रमेश शुक्ला बोल रहा है। रात 11.48 बजे हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके पीछे बांदा निवासी दिनेश कुमार का हाथ है। दिनेश आतंकी है और बम बनाने का काम करता है। इसके बाद कॉल नॉट रीचेबल हो गई।

कॉल आते ही कंट्रोल रूम से हजरतगंज पुलिस समेत मध्य जोन के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को छावनी बना दिया गया। बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की मदद से मेट्रो स्टेशन की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि काल आने के बाद दिनेश कुमार से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह बांदा का रहने वाला है। रमेश शुक्ला से पुराना विवाद है। रमेश की पत्नी किसी के साथ भाग गई है और वह दिनेश पर ही शक कर रहा है।

इसलिए उसने दिनेश का नाम लगाते हुए पुलिस को झूठी सूचना दी थी। डीसीपी ने बताया कि कॉल करने वाले रमेश की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें :- UP: संभल हिंसा मामले में सपा सांसद और विधायक के बेटे पर FIR, 25 गिरफ्तार, पांच की मौत, प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात  

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com