मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः बलिया जिले में घाघरा नदी के कटान से भरभराकर गिरा घर

Rakesh

यूपी के बलिया जिले में घाघरा नदी के कटान से घर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव का है, जहां घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा था और अब घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है।

शेयर करें

बलिया। यूपी के बलिया जिले में घाघरा नदी के कटान से घर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव का है, जहां घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा था और अब घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है।

डीएम का कहना है कि गोपालनगर टाड़ी गांव घाघरा के किनारे पर स्थित है और निरंतर हम लोगों की निगाह में है। वहां पर जब घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी तो घाघरा के ठीक किनारे पर जो घर स्थित है, उनको सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया था। हमारी पूरी टीम वहां पर लगी हुई थी।

वहां से लोग सुरक्षित स्थान पर चले भी गए हैं।  अब सरयू का पानी खतरे के निशान से नीचे चला गया है। किसी भी ग्रामीण को बाढ़ से कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

शेयर करें