Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावाः नीरज के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता, किया स्वागत

इटावाः नीरज के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता, किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित में विश्वास रखती है। इसलिए समाजवादी पार्टी की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर भाजपा का दामन थामने वाले सभी लोग राष्ट्रभावना से प्रेरित होकर भाजपा का साथ देकर सम्पूर्ण देश व प्रदेश में सुशासन के कार्य में सहयोग करें। यह बातें भरथना कस्बे के इटावा रोड कृष्णा नगर स्थित मीरा पैलेस में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कही।

By Rakesh 

Updated Date

भरथना (इटावा)। भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित में विश्वास रखती है। इसलिए समाजवादी पार्टी की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर भाजपा का दामन थामने वाले सभी लोग राष्ट्रभावना से प्रेरित होकर भाजपा का साथ देकर सम्पूर्ण देश व प्रदेश में सुशासन के कार्य में सहयोग करें। यह बातें भरथना कस्बे के इटावा रोड कृष्णा नगर स्थित मीरा पैलेस में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कही।

पढ़ें :- जीत के लिए भगवान की शरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव नीरज यादव के पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र जसवन्तनगर व भरथना के कई सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

जिलाध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, अब उन सभी की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास के लोगों को भाजपा की रीतियों-नीतियों व जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को परिचित कराएं। कार्यक्रम आयोजक नीरज यादव ने कहा कि वह बीते 25 वर्ष से समाजवादी पार्टी के साथ पूरी निष्ठा व समर्पित भाव से जुड़े रहे, लेकिन धीरे-धीरे पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना समाप्त होता चला गया। सपा की ऐसी कार्यशैली से क्षुब्ध होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com