1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कब्ज से रहते हैं परेशान तो पीना शुरू कर दें ये जूस

कब्ज से रहते हैं परेशान तो पीना शुरू कर दें ये जूस

कब्ज से आजकल अधिकतर लोग ग्रस्त रहते हैं। यदि सुबह पेट सही तरीके से साफ ना हो तो दिन भर असहज, पेट में भारीपन, ब्लोटिंग जैसा महसूस होता रहता है। इसकी वजह है बेतरतीब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। कब्ज से आजकल अधिकतर लोग ग्रस्त रहते हैं। यदि सुबह पेट सही तरीके से साफ ना हो तो दिन भर असहज, पेट में भारीपन, ब्लोटिंग जैसा महसूस होता रहता है। इसकी वजह है बेतरतीब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट।

पढ़ें :- कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

लोग घर का हेल्दी, फाइबर से भरपूर फूड कम खाते हैं और बाहर का अधिक खाना पसंद करते हैं। मैदा, तेल-मसाले, जंक फूड, फास्ट फूड आदि कब्ज का कारण बनते हैं। यदि आप सप्ताह में दो या तीन बार ही मल त्याग कर रहे हैं तो आप कब्ज से ग्रस्त हैं। इससे पहले कि आप क्रोनिक कब्ज से ग्रस्त हो जाएं, डाइट में बदलाव कर लें और यहां बताए गए कुछ फलों के जूस पीना शुरू कर दें।

सेब का जूस दूर करे कब्ज- सेब का जूस लैक्सेटिव प्रभाव प्रदान करता है, जिसे पीने से मल लूज होकर आसानी से बाहर आता है। नाशपाती का जूस दूर करे कब्ज- कब्ज से बचने के लिए एक और बढ़िया विकल्प है नाशपाती का जूस पीना।

अंगूर का जूस- अंगूर में पानी और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और स्टूल को लूज करता है। संतरे का जूस दूर करे कब्ज- संतरा में सबसे अधिक विटामिन सी होता है. इसके साथ ही यह फल पानी और फाइबर का भी मुख्य स्रोत है।

पढ़ें :- लोहारगांव में महिलाओं ने सीखे आजीविका बढ़ाने के गुर, मुर्गी पालन से आत्मनिर्भरता की राह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com